Advertisements
Spread the love

झामुमो सरायकेला नगर कमेटी द्वारा जयंती पर बापू को दी गई श्रद्धांजलि…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर कमेटी द्वारा बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, झामुमो नगर अध्यक्ष सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव, नगर उपाध्यक्ष मनबोध दारोघा, देवराज राणा, विजय प्रमाणिक, पठानी राणा, मानस कामिला, प्रीतम पाणिग्राही, राजू रजक, राजू कामिला, सपन कामिला, तपन कामिला एवं अरूप कामिला सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरायकेला पुराने बस स्टैंड चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने कहा कि राष्ट्रहित में बापू की कही गई बात आज भी प्रासंगिक है।

You missed