Advertisements

समारोह में पहुंचे लोगों के बीच एमवाईएम ने वितरित किए ठंडा पानी और जूस, उपायुक्त ने मंच के अध्यक्ष नीतीश कुमार चौधरी को किया सम्मानित…
सरायकेला: संजय मिश्रा । समाज सेवा एवं मानव सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा द्वारा मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह के दौरान समारोह में पहुंचे बच्चों, बुजुर्गों एवं युवा युवती सभी के बीच ठंडा पानी और जूस का वितरण किया गया। क्षेत्र में पड़ रहे भीषण गर्मी के बीच ठंडा पानी और जूस पीकर लोगों ने राहत महसूस की।
Advertisements

जिसका तकरीबन 3000 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष नीतीश कुमार चौधरी को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच के सचिव अनमोल सेक्सरिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक सेक्सरिया, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं सदस्य आकाश अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Related posts:
Saraikela : मुरुप पंचायत के दिवंगत मुखिया को दी गयी श्रद्वांजलि,अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगो का हुज...
Chakradharpur: सेरसा के बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ज...
SARAIKELA NEWS: श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट के तत्वधान 20वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 53 ...

