Advertisements
Spread the love

एफएलसीआरपी और कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन……

सरायकेेला (संजय मिश्र) सरायकेला स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किए जा रहे एफएलसीआरपी एवं कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित समापन समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेंद्र जारिका, अनुज कुमार, अशोक कुमार और संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

Advertisements

उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। मौके पर संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों का उपयोग कर बेहतर स्वरोजगार विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार रॉय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त, द्रौपदी महतो एवं सुरेंद्र महतो सहित सभी प्रशिक्षण प्राप्त किए छात्र उपस्थित रहे।