Spread the love

ईद व रामनवमी के सौहार्द पूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर खरसावां थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक; शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ ईद-रामनवमी मनाने का लिया गया निर्णय…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। खरसावां थाना परिसर में ईद-उल-फितर और रामनवमी के त्योहार पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शांति सद्भावना के साथ त्योहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी शीला उरावं एवं खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद एवं रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बताया गया कि आगामी 11 अप्रेल को खरसावां के बेहरासाई, कदमडीहा और गोंढपुर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।

ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। जबकि आगामी 17 अप्रैल को खरसावां में अपने पारंपरिक मार्ग पर सरकारी की गाइडलाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी जुलूस दोपहर 2 बजे निकलेगी। जो अपने विभिन्न पारंपरिक मार्गो से होते हुए रात 10 बजे समापन होगा। रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद गाने बजाने पर सख्त मनाही रखी गई। खरसावां में रामनवमी का जुलूस शांति वातावरण के साथ निकलने का निर्णय लिया।

रामनवमी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौक-चौराहो के साथ साथ जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। पुलिस की नजर असमाजिक तत्यों के साथ साथ रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रहेगी। अफवाह फैलाने पर सतर्कता बरते हुए पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई किया जा सके। उस दिन शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी।

अफवाह फैलाने पर की जायेगी कड़ी कार्रवाई: बीडीओ।
खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार बनाने के लिए खरसावां का अपना अच्छा इतिहास रहा है। इस वातावरण को बनाये रखें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अफवाह व गडबडी फैलानें वालों की सूचना तुरत प्रशासन को दें।

ईद, रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं: गौरव।
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि ईद, रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी धार्मिक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय पर ही निकाली जाए। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के वॉलंटियर सक्रिय रहेंगे। अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखना है और किसी प्रकार की कोई बात होगी, तो अविलंब पुलिस को सूचना दें।

ये रहे मौजूद:-
बीडीओ प्रधान माझी, सीओ शीला उरावं, थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, हाजी अब्दुल गनी, सुशील षांड़गी, गोवर्धन राउत, खालिद खान, एएसआई जैतून मिंज, सुशील षांडगी, मो शोहेब, मो राज तबरेज, अजय मिश्रा, सुब्रत सिंहदेव, नयन नायक, होपना सोरेन, अपुन सिंहदेव आदि मौजुद रहे।

Advertisements

You missed