Advertisements
Spread the love

मुख्य अस्पताल अधीक्षक को रेलवे मेंस एसोसिएशन सीनी शाखा ने सौपा ज्ञापन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन सीनी शाखा की ओर से मुख्य अस्पताल अधीक्षक विजय लक्ष्मी सीनी स्थित रेलवे अस्पताल दौरा करने पहुंची। इस दौरान रेलवे मेन्स यूनियन सीनी शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाईक कामरेड के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्य अस्पताल अधीक्षक विजय लक्ष्मी को सौंपा गया। जिसमें सीनी युनिट रेल अस्पताल से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सीनी स्थित रेलवे अस्पताल में स्थाई डाक्टर नियुक्ति एवं मुख्य दवाईयां, इंजेक्शन, आक्सीजन, एक्स रे उपलब्ध करने सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

Advertisements

जिससे सीनी के रेलवे मरीजों को उचित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हों। इन दिनों रेलवे मरीजों को काफी कठिनाईयों का समाना करना पड़ता है। इस पर अस्पताल अधीक्षक विजय लक्ष्मी ने संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि इस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने में मेन्स यूनियन शाखा अध्यक्ष संकू सरदार, उप सचिव अरघा विश्वास, अनुसूचित जाति जनजाति रेल कर्मचारी अध्यक्ष व्यास कुमार रजक उपस्थित रहे। साथ में देवाशीष दास, अरूण कुमार, जनार्दन महतो, कृष्णा कुमार, नीरज कुमार, गौतम कुमार, अभय कुमार, अमित सिंह, प्रेम कुमार, युधिष्ठिर प्रधान, सैयद अकबर, अजय प्रसाद, पवित्रो महतो, रथो सरदार, संजीत कुमार, प्रेम कुमार गोप, तरूण कुमार, गणेश सरदार इत्यादि उपस्थित रहे।

You missed