Advertisements
Spread the love

रथ यात्रा: बड़दांड पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन; मशहूर गायिका श्रद्धा दास के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु; जय जगन्नाथ के उद्घोष से माहौल हुआ जगन्नाथमय।

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बाहुडा जात्रा के शुभ अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय कालूराम चौधरी की पुण्य स्मृति में बड़दांड़ कालूराम चौक श्री भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने बुधवार की श्याम 23वां भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गुरु सुशांत महापात्र, सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महान्ती एवं संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
प्रतिवर्ष की तरह भजन संध्या में झारखंड की सा रे गा मा पा की होनहार कलाकार श्रद्धा दास ने एक से बढ़कर एक उड़िया भजन कोरा ठाकुरों मो कोरा ठाकुरों… केरी केरी सुने…. प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

श्रद्धा दास के पिता रमेश दास ने भी तबले में अपना हुनर दिखाया। लोग वाह-वाह करने लगे। अन्य कलाकारों में बलदेव सिंह, पूजा झा, बल किशन, संतोष झा, लक्ष्मण जी ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। कालूराम ट्रस्ट के शिवम चौधरी द्वारा ओड़िया भजन मुठये पोखालो रे पेटो पुरे….. पर सब झूम उठे। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। भजन संध्या में मुख्य रूप से अशोक चौधरी, राजकुमार चौधरी, विमल चौधरी, ललित चौधरी, सुनील चौधरी, दिनेश चौधरी, रूपेश साहू इत्यादि मौजूद रहे। जबकि मंच का संचालन सुशील आचार्य द्वारा किया गया।