Advertisements
Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा खेलकूद प्रतियोगिता…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9 अगस्त को ईटाकुदर पंचायत के बांधढीपा फुटबॉल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी जागृति संघ के तत्वावधान आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अर्जुन पूर्ति एवं अशोक लेयांगी ने बताया कि इस अवसर पर भव्य ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही आदिवासी की महान संस्कृति एवं संस्कार पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।