Advertisements
Spread the love

सरायकेला : झारखंड प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी यशवंत सिंह को दी

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

गम्हरिया : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के श्रमिक प्रकोष्ठ के नव-मनोनित उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे ।

सरायकेला जिले के गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। यशवंत सिंह ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने इस मनोनयन के लिए राजद प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यशवंत सिंह के नेतृत्व में श्रमिक प्रकोष्ठ और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाएंगे। राजद झारखंड प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर गोप द्वारा जारी अधिसूचना पत्र में कहा गया कि यशवंत सिंह को झारखंड प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनसे संगठन को मजबूती देने और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहने की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट, वीडियो और तस्वीरें समय-समय पर प्रदेश नेतृत्व को भेजते रहें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए जिनमें प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता मुकेश झा, सुनील मंडल, श्याम सुंदर साहू, मोनिका हेम्बरम, रामानंद महतो, रामेश्वर सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशिता बारीक, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, राजीव यादव, गाजु साव, राजेंद्र सिंह यादव, यशोदा गोप, राजकुमार यादव और सोविंद तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यशवंत सिंह के मनोनयन से राजद के श्रमिक प्रकोष्ठ को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और झारखंड के अन्य मजदूरों की समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?