Advertisements
Spread the love

अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम? RIT में युवती ने की आत्महत्या

Advertisements

रिपोर्टर – जगबन्धु महतो

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 11 में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कृष्णा मिश्रा की पुत्री नेहा मिश्रा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नेहा गम्हरिया स्थित बीको मोड़ के पास एक निजी कंपनी ASL एंटरप्राइजेज में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 10 दिनों से घर में अकेली रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे।
रविवार को जब पड़ोसियों ने लंबे समय तक घर का दरवाजा बंद देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां नेहा का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर तत्काल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने गांव में रह रहे मृतका के माता-पिता को अवगत कराया, जिसके बाद वे तत्काल जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?