Spread the love

50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आरआईटी पुलिस ने ब्राउन शुगर के दो सप्लायरो को किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

सरायकेला ( ब्रजकिशोर ठाकुर) सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. जहां इच्छापुर से दो ब्राउन शुगर सप्लायरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
Advertisements

पुलिस की गिरफ्त में आए सप्लायरों में इच्छापुर निवासी तिलका टुडू और बंतानगर निवासी सुभाष मिश्रा बताए जा रहे हैं. दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. जिसका वजन 3.89 ग्राम बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील ने बताया कि सुबह की गश्ती पर निकले पुलिस टीम द्वारा इच्छापुर रेलवे लाइन किनारे में गश्ती की जा रही थी। इसी क्रम में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया.

 

जिनके पास से तलाशी के क्रम में 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ब्राउन शुगर तस्करी की बात स्वीकार कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी. विदित रहे कि इससे पूर्व भी आरआईटी थाना पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े ब्राउन शुगर कारोबारी को इसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।