Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : सरायकेला के साहेबगंज स्थित वन चेतना भवन में सरायकेला जिला बार एसोशिएसन के नवनिर्मित सदस्यों द्वारा अधिवक्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, एसपी आनंद प्रकाश, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि बार को सरकार से जमीन उपलब्ध होते ही सांसद निधि से बार भवन का निमार्ण किया जाएगा। ताकि अधिवक्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो। अधिवक्ता छत्रपति महतो ने इसका स्वागत किया। समारोह में अधिवक्ता राजेंद्र महतो एवं राकेश कुमार वार्ष्णेय को शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया। मौके पर बार एसोशिएसन के अध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रशासनिक भीमसिंह कुदादा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी निर्मल आचार्य, कोषाध्यक्ष नायकी हेंब्रम, उपकोषाध्यक्ष दुर्गा चरण जोंको, कार्यकारी सदस्य भीम महतो एवं पुष्पा दास, जमशेदपुर बार के अनिल तिवारी, चांडिल के बद्री प्रसाद साहु, महासचिव अनिल प्रसाद साहु, देवाशीष कुंडु, लक्ष्मीकांत महतो, अशोक कुमार झा, महेंद्र महतो, राज कुमार सिन्हा, मृत्युंजय महतो, चाईबासा से संजय गागराई, धर्म सिंह हेस्सा, काशी नाथ महतो, दशरथ महतो, राजकुमार सिंह, शिव कुमार मंडल,सुबोध दास, पार्थो सारथी दास, वरूण चक्रवर्ती,अरूण सिंह, जोनी हाजरा, दिलिप साव, वीर विक्रम सिंहदेव सहित कई उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed