Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घायलों का हालचाल जानने पहुंचे टीएमएच, उच्चतर ईलाज का दिया निर्देश

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम भीषण सड़क हादसा घटी। जिसमें तीन की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में टेंपो चालक सहित एक 11 वर्षीय लड़की एवं 2 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है

टेंपो चालक की मौत ऑन द स्पॉट हो गई। जबकि अन्य दोनों की मौत अस्पताल ले जाए जाने के क्रम में हो गई। इधर घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों और तीनों मृतकों को तुरंत 108 एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम ले जाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यात्री सवारी टेंपो और एक मारुति कार सरायकेला से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही सीमेंट लदी 10 चक्का बड़ी मालवाहक ट्रक ने एक के बाद एक टेंपो और कार को सीधे टक्कर मारी। जिसमें ऑटो टेंपो गहरे खेत में जा पलटा। और मारुति कार सहित टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। जो सभी जमशेदपुर के उलीडीह मांगों के रहने वाले एक ही परिवार के थे। और सभी सरायकेला में रिश्तेदार के घर मुंहजुठ्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जबकि मारुति कार ने 2 व्यक्ति सवार थे। घटना के बाद प्रशासन के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय ग्रामीण जनों में भारी आक्रोश देखा गया। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ के कारण लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनती बिगड़ती रही। लॉ एंड ऑर्डर की सूचना के साथ कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। और राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उन्होंने भीड़ कर रहे लोगों को समझाते बुझाते हुए मुख्य सड़क मार्ग खाली करवाया।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री घायलों को देखने पहुंचे टीएमएच; कहा स्वास्थ्य विभाग कर रही है  देख रेख।

सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर नंदीडीह-गोपीडीह गांव के समीप घटी भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हुए 9 घायलों में से 7 घायलों को बेहतर इलाज के लिए देर शाम जमशेदपुर के एमजीएम से टीएमएच में लाया गया। जिसमें सभी घायलों का हाल देखने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टीएमएच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि स्वास्थ्य विभाग घायलों का हाल देख रहा है। मौके पर उन्होंने बेहतर इलाज के लिए भी निर्देश दिया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…