Advertisements

सरायकेला। दिल दिवस के शुभ अवसर पर युवा एकता मंच के जिलाध्यक्ष सूरज महतो के नेतृत्व में सेवा कार्य किए गये। इसके तहत सदर अस्पताल सरायकेला में इलाजरत मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। इसके साथ ही राजनगर के भीमखांदा स्थित मस्ती के पाठशाला में पाठशाला के संचालन समिति के सदस्य की उपस्थिति में अनाथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण कराया गया। इस अवसर पर मंच के संरक्षक लालटू महतो, कोषाध्यक्ष प्रकाश महतो, सक्रिय सदस्य कमल किशोर प्रधान, लालचंद महतो एवं जयप्रकाश महतो उपस्थित रहे।
Related posts:
दुमका : आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा, उलंघन करनेवालों के खिलाफ होगी त्वरित का...
प्रस्तावित सीमेंट प्लांट की ग्राडिंग इकाई निर्माण पर जन आक्रोश प्रदर्शित करते हुए समाहरणालय के समक्ष...
कुंवारी युवतियाॅ टुसु पकड़ कर आगे उसके पीछे महिलायें और सबसे पीछे पुरुष गाजे- गाजे के साथ पहले गाॅव ...

