Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के छोटा टांगरानी स्थित एक घर में लगभग 5 फीट लंबा एक जहरीला कोबरा सांप निकला। कोबरा का नाम सुनते ही पूरे क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। कोबरा सांप निकलने की सूचना के बाद पूरे गांव के ग्रामीणों में हड़कंप सा मच गया।

Advertisements

सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं सांप पकड़ने वाले सरायकेला के राजा वारिक नामक व्यक्ति को दी गई. सूचना मिलते ही राजा सांप निकले हुए घर पहुंचे। सांप पकड़ने वाले राजा ने बताया कि यह सांप को काफी जहरीला माना जाता है। इस सांप के काटने से लगभग 40 मिनट के अंदर अगर उस व्यक्ति का सही इलाज नहीं हुआ तो उसकी जान जाना निश्चित हो जाता है। 2 घंटे के मशक्कत के बाद अथक प्रयास से राजा द्वारा सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद सांप को सुरक्षित दूर ले जाकर एक सुरक्षित जगह में छोड़ दिया गया। सांप निकले हुए घर के सभी सदस्यों एवं गांव के ग्रामीणों ने सांप पकड़ने वाले राजा की काफी सहारना की है। एवं सभी लोगों ने उनका आभार जताया है। बताया जा रहा है कि राजा अगर सही वक्त पर पहुंच कर सांप को नहीं पकड़ते तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।