Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के ऊकरी गांव में शनिवार को जलते अंगारों पर चलकर भक्तों ने अपनी हठभक्ति का प्रदर्शन किया। दहकते शोलों पर चलने के बाद भी ना तो पैरों में छाले पड़े और ना ही पाऊं जले। भक्त खुशी-खुशी नाचते हुए जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपने ईस्ट के प्रति भक्ति दिखाई। जलते शोलों पर नंगे पांव चलने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. महिलाएं और पुरुष अलग-अलग कतार में लगकर नंगे पांव चलते रहे।

जहां सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ऊकरी गांव में दशहरे के दूसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के भक्तों ने जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी हठ भक्ति दिखाई। नवरात्र दशहरे के दूसरे दिन गांव में यह परंपरा कई वर्षों से चलती आ रही है, जो आज तक जारी है. इससे पहले मां की पूजा के लिए महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने स्थानीय सोना नदी से कलश यात्रा निकाली महिलाओं ने कलश लाने के पश्चात पूजा स्थल पर घट को स्थापित किया। उसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। पूजा अर्चना के पश्चात भोक्ता बने भक्तों ने दहकते शोलो पर नंगे पांव चलकर अपने ईष्ट के प्रति भक्ति दिखाई। कोरोना संकट के कारण इस वर्ष भी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई।

Advertisements

You missed