Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य जूनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में खूंटी की टीम ओवरऑल विजेता रही।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव गणेश सी कालिंदी ने बताया कि बालक वर्ग की टीम में खूंटी की टीम प्रथम स्थान पर, रांची की टीम द्वितीय स्थान पर और मेजबान सरायकेला खरसावां की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में खूंटी की टीम प्रथम स्थान पर, पश्चिमी सिंहभूम की टीम द्वितीय स्थान पर और सरायकेला खरसावां की टीम तृतीय स्थान पर रही। समापन पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रुपेश मिश्रा द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि झारखंड राज्य रग्बी फुटबॉल की स्टेट टीम के चयन को लेकर तृतीय झारखंड राज्य जूनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।

You missed