Advertisements
Spread the love

एमबीएनएस समूह के संस्थानों की 3 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ, छात्रों ने दिखाया खेल कौशल

Advertisements

चण्डिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी स्थित एमबीएनएस समूह के संस्थानों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट एवं कबड्डी जैसी रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पहले दिन आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सालखान हेम्ब्रोम एवं अशिष बराइक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और सूझबूझ से निर्णायकों को प्रभावित किया।
वहीं शतरंज प्रतियोगिता में स्मृति रानी ने बेहतरीन चालों और धैर्यपूर्ण खेल के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया।बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में शांड्या बेली एवं रितिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में अशिष और प्रदीप कुमार महतो की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह एवं निदेशक अनूपा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल समन्वयक श्री राजेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने में सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक खेल प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हैं। वहीं निदेशक अनूपा सिंह ने कहा कि यह आयोजन छात्रों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एमबीएनएस समूह के संस्थानों के प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिवसीय इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन अंतिम दिन होगा, जिसमें विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले एवं समग्र परिणाम घोषित किए जाएंगे।

You missed