Advertisements
Spread the love

मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ खुद लगाया झाड़ू

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/,पोटक । कोल्हान के प्रसिद्ध मंदिर मुक्तेश्वर धाम हरिणा में विधायक संजीव सरदार की नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। खास बात यह रही कि स्वयं विधायक संजीव सरदार ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई में भाग लिया और कार्य की निगरानी भी की। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि श्रावण में लाखों कांवरियों के आगमन को देखते हुए की जा रही तैयारी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार समेत अन्य दिनों में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से लाखों कांवरिया एवं श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने यहां पहुंचते हैं। हाल ही में आयोजित हरिणा मेला के बाद मंदिर परिसर में गंदगी फैल गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास दुकानदारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें, क्योंकि इससे सबसे अधिक गंदगी फैल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस मौके पर पर मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्रामप्रधान बज्रांकन दंडपात, पूर्व मुखिया चंका सरदार, साथ में भुवनेश्वर सरदार, फूलचंद सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, बुलु महतो, रतन सरदार, दीपंकर सीट, रमेश दास, चना महाली, अनिरुद्ध नायक, पिंटू नायक, सपन बारीक और बापी भट्टमिश्र सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर