Advertisements
Spread the love

जान से मारने की कोसिस और धमकी पीडिता थाने में दिया आवेदन

Advertisements

दुमका ब्यूरो मौसम गुप्ता

दुमका ।  नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला चमेली टुडू और उनके पति जोसफ जयंत बेसरा को अपने ही चिल्ड्रन पार्क खुटाबांध घर मे 20 से 25 संख्या में अज्ञात लोगों ने घर मे घुसा और अचानक मुझे और मेरे पति को लाठी डंडे से मारने शुरू कर दिया। पीड़िता चमेली टुडू ने कहा मेरे पति को गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में पीड़िता के पति के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं,और एक आँख फोड़ दिया गया हे.जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपियों द्वारा पहले से ही रंजिश रखी जा रही थी और पूर्व में भी इस प्रकार की धमकियां दी जा चुकी हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि भविष्य में आरोपियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
पीड़िता द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए लिखित आवेदन कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

You missed