Advertisements
Spread the love

एक जनवरी को सुबह छह से अपराह्न सात बजे तक रहेगी नो इंट्री…

सरायकेला: संजय मिश्रा : आगामी 1 जनवरी को खरसावां में आयोजित होने वाले खरसावां गोली कांड के शहीदों की याद में शहीद दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खरसावां शहीद स्थल पर आगमन भ्रमण को देखते हुए प्रखंडों के कुछ मार्गों पर नो इंट्री एक जनवरी को लगाई गई है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश पत्र जारी कर कहा है कि इसके तहत सरायकेला मोड़ (बिरसा चौक) से चांदनी चौक खरसावां तक व आकर्षिणी मंदिर से गोंडपुर मोड़ तक एक जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न सात बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक (बड़े) वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा।

Advertisements