Advertisements
Spread the love

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप हाईवा चालक चौका झाबरी निवासी तिलक महतो को तीन गोलीमार कर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी, पुलिस कर रही है छापामारी…

एके मिश्रा : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया में अपराधियों ने हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी तिलक महतो 45 वर्ष नामक व्यक्ति को तीन गोलियां मारी गई । यह घटना रेलवे स्टेशन के भीतरी पुल के पास सुबह करीब छह बजे की है । घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है, बता दें कि तिलक महतो मूलरूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी का रहने वाला था,, लेकिन करीब एक साल से गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में रहकर टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट में हाइवा चलाता था ।

वही आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया की घटना की सूवना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सरायकेला पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । और घटना के संर्दभ में छापामरी की जा रही है । जल्द ही मामले का खुलासा की जायेगी ।

You missed