Spread the love

बेस्ट ब्वॉय क्लब द्वारा किया गया दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…

सयुब अंसारी (शिकारीपाड़ा दुमका)

Advertisements
Advertisements

 

शनिवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जमुगाड़िया पंचायत अंतर्गत पाटोसिमल गांव में “बेस्ट ब्वॉय क्लब” द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया । टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत जिला सचिव कामेश्वर गुप्ता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन उपस्थित थे

टूर्नामेंट के विजेता सेवन स्टार मिलोनी टीम, उपविजेता तालडीह टीम, तीसरे स्थान पर सिमानीजोड़ फुटबॉल टीम और चौथे स्थान पर सफादहा पाकुड़िया की टीम रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गांव के युवक युवतियों ने ढोल मांदर और नगाड़ों के साथ अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने सबों का आभार जताया।

You missed