
जमशेदपुर /पोटका : ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पोटका के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण…
अभिजीत सेन… ✍️

दुर्गा पूजा एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है जो कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वही पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जैसे कि हाता, हल्दी पोखर, देवली,कोवाली, पोटका आदि जगहों में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न जगह बने पंडालों को सजाते हुए आकर्षक रूप दिया जा रहा है, एवं विशेष कर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखा जा रहा है। वहीं शनिवार 27 सितंबर को शुक्ल पक्ष के पंचमी स्थिति में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पंडालो का निरीक्षण करते हुए, पुजा कमेटीओ साथ मिलकर सुरक्षा एवं व्यवस्था पर चर्चा किया। उन्होंने कहा सभी जगह हो शांति एवं श्रद्धालुओं का सुरक्षा का व्यवस्था को सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने पूजा कमेटियों से सीसीटीवी ,आग बुझाने का यंत्र, भक्तों की कतार प्रबंधन जैसी तैयारी का जानकारी लिया । ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दुर्गा पूजा कमेटीओ से मिलकर हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया एवं उन्होंने कहा प्रत्येक साल की भांति इस साल भी मां की पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, जीसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पंडालों की निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के साथ मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, एवं पूजा कमेटी के कृष्णा प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र नाथ गूह, दुलाल मुखर्जी, संजय कुंडू,विष्णु कुंभकार, मनोज राम,चंद्र शेखर गुप्ता, सोमनाथ पाल प्रीतम राय, बप्पा विश्वास, भी उपस्थित रहे।
