Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू की जयंती के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान उन्होंने भोगनाडीह स्थित वीर शहीद सिदो कान्हू के पैतृक घर गए ओर शहीदो के वंशजों से मुलाकात किए।मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने वंशजों का हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए । मुख्यमंत्री श्री सोरेन पंचकटिया स्थित क्रांति स्थल पर हूल क्रांति के जनक सिदो कान्हू को श्रद्धांजलि दी एवं विधिवत पूजा अर्चना किया।इस मौके पर राजमहल लोकसभा सांसद बिजय हासदाँ,विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा,,उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्फोट्टा सहित अन्य मौजूद थे।

You missed