Advertisements

नपं अध्यक्षा ने बढ़े होल्डिंग टैक्स पर आपत्ति जताते हुए
राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 4 गुना वृद्धि को लेकर नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कुछ वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स 4 गुना वृद्धि किया जाना सरकार द्वारा गलत निर्णय लिया गया है।
Advertisements

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति को आकलन करते हुए सरकार होल्डिंग टैक्स का निर्धारण करें, यहां के लोगों का जीविका उपार्जन के लिए कोई ठोस संसाधन उपलब्ध नहीं है। आधे से अधिक लोग मजदूरी हैंड टू माउथ पर आश्रित हैं। ऐसी स्थिति में यहां होल्डिंग टैक्स 4 गुना वृद्धि किए जाना सरासर गलत है ।उन्होंने कहा कि सरकार पुनः इस पर विचार करें और जनता के हित में फैसला करें।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय सम्मेलन समारोह सह कार्यशाला का हुआ आयोजन; मुख्...
SARAIKELA : जीर्णोद्धार द्वारा के नाम पर बेतरतीब और घटिया काम स्वीकार नहीं: मनोज कुमार चौधरी . . .
Saraikela News : चर्चित भाजपा नेता आत्मा मुखी हत्याकांड में दो दोषी करार, सजा के बिंदुओं पर सुनवाई 2...

