Advertisements

नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ग्रहण किया पदभार।
सरायकेला: जिले के नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में जिप अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला परिषद के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण से पूर्व डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने अध्यक्ष सोनाराम बोदरा का स्वागत किया। जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जनता के हित में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल करते हुए विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
नामकुम(राँची) : कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम् के खिलाफ रचा कुचक्र : भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय मह...
उपायुक्त के पहल पर कंपनी ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया 30 ऑक्सीजन ...
Saraikela : उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में नामांकन को लेकर डीएसई ने ...

