झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा जिला महिला
मोर्चा ने सरायकेला में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका…
आदित्यपुर (ए के मिश्र) : सरायकेला भाजपा महिला मोर्चा ने साहिबगंज जिला में हुई आदिम जनजाति की बेटी रेबिका पहाड़िया की हत्या के खिलाफ सरायकेला गैरेज चौक में आवाज बुलंद किया और आक्रोश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। पुतला दहन के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य में गिरती विधि व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा इसका घोर विरोध करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम, भाजपा नेता रमेश हांसदा सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS : धार्मिक आस्था की स्थल को लीज पर लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थापित करने के विरोध में...
Bahragora News :ज्योति पहाड़ी के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार गिरा।युवक घायल।
जमशेदपुर/पोटका : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गंगाडीह पंचायत भवन परिसर में आठ...

