Advertisements

प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ तिरूल्डीह में मना होली मिलन समारोह . . .
सरायकेला। कुकरू प्रखंड के तिरूल्डीह में प्रेम सद्भाव और भाई चारे के साथ होली का महापर्व और होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विकास ठाकुर के नेतृत्व में युवा साथियों के साथ डेली मार्केट से होली की टोली निकलकर पूरे तिरूल्डीह घूमते हुए तिरूल्डीह थाना परिसर पहुंची। जहां थाना प्रभारी रितेश सिंह सहित सहकर्मियों के साथ प्रेम भाव से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, पत्रकार विद्युत महतो, बबलू साहू, गौतम महतो, सरवन सिंह, समीर महतो एवं दर्जनों की संख्या में युवा मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
पारंपरिक ग्राम प्रधान समिति के जिला सचिव सह जादूगोड़ा ग्राम प्रधान जुगल किशोर सिंह सरदार चाकुलिया का...
बालू खनन और बिक्री का धंधा : सरकार और प्रशासन बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो...
Ranchi-News : सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाए, हेमंत सोरेन ने बुला...

