Advertisements
Spread the love

कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 16,500/- का TMH बिल हुआ माफ। चार साल के बच्चे का पार्थिव शरीर मुक्त हुआ …

घाटशिला पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच अस्पताल ने 4 साल के बच्चे का माफ किया 16,500/- रु का चिकित्सा शुल्क, परिजन को मिला पार्थिव शरीर…

घाटशीला (दीपक नाग)  खाकरीपारा निवासी दैनिक मजदूरी करके घर चलाने वाले प्रकाश मुंडाई के पुत्र कार्तिक मुंडाई जिनका टीएमएच में ईलाज के दौरान देहांत हो गया। ईलाज के दौरान बिल 26,500/- हो गया था। परिजनों ने किसी तरह कुल 10,000/- रु ही जमा कर पाए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। जिसके कारण परिजनों को पार्थिव शरीर नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने सहयोग के लिए बर्मामाईंस निवासी समाजसेवी बिराट कुमार को इसकी जानकारी दी। बिराट कुमार ने इसकी जानकारी कुणाल षाड़ंगी को दिए और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 16500/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एवं परिजनों को पार्थिव शरीर सुपुर्द करबाये। परिजनों ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

Advertisements

You missed