Advertisements
Spread the love

डालसा के निर्देश पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने मंडल कारा का किया दौरा…

सरायकेला Sanjay। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा किया। इस दौरान बंदियों से मिलते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी। तथा बंदी द्वारा दिए गए अपने बेल की पैरवी के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता के संबंध में उनके केसों की जानकारी दी गई।

Advertisements

वैसे बंदियों की पहचान की गई जिनकी ओर से कोर्ट में पैरवी करने वाला कोई नहीं है। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने कहा कि एलएडीसी द्वारा बंधुओं को हर संभव नि:शुल्क कानूनी सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर बंधुओं को विभिन्न कानूनों और सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया।

You missed