Advertisements

कलाकार सौरभ ने पेंटिंग कर दी सुबे के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि . . .
सरायकेला। चांडिल के चैनपुर गांव निवासी युवा कलाकार सौरभ प्रमाणिक अपने पेंटिंग के माध्यम से नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सुबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन की खबर मिलते ही कलाकार सौरभ ने मार्मिक पेंटिंग बनाकर स्वर्गीय जगरनाथ महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कलाकार सौरभ प्रमाणिक द्वारा बनाए गए स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पेंटिंग को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कलाकार सौरभ ने पेंटिंग के माध्यम से स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चले जाने से झारखंडी पहचान और अस्मिता की गरिमा बढ़ाने वाले एक स्तंभ को हमने खो दिया है।
Advertisements

Related posts:
Saraikela : जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की समस्याओं को लेकर संघ ने जिला समाहरणालय के बाहर किया धरना ...
जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या, ग्रामीणों ने किया विरोध, न्याय को लेकर परिजन ने शव का पोस्टमार्ट...
सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय : 112 पर मिले शिकायतों का 15 मिनट में निष्पादित करने का दिया निर्देश

