Advertisements
Spread the love

सेवानिवृत्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी गई भावभिनी विदाई…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़बिल में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत मिनकेतन प्रधान को उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्ति प्रभारी प्रधानाध्यापक मिनकेतन प्रधान का सम्मान करते हुए कहा कि सरकारी शिक्षक के प्रोफेशन में सेवानिवृत्ति एक सामान्य सरकारी प्रक्रिया है। परंतु वास्तव में एक वास्तविक शिक्षक समाज के लिए हमेशा ही शिक्षक के रूप में सम्मानित रहता है।

मौके पर सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, मध्याह्न भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो, शिक्षक राजेश मिश्रा, विमल डोगरा, कामिनी कांत मेहता, गौर महतो, नरेंद्र महतो सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक विदाई समारोह में मौजूद रहे।

You missed