आदि महोत्सव में छाया रजतेंदु कला निकेतन के छऊ का जलवा; झूमे दर्शक . . .
सरायकेला : SANJAY
जमशेदपुर के रीगल मैदान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान आयोजित आदि महोत्सव में सरायकेला छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। रजतेंदु कला निकेतन की ओर से आदि महोत्सव में कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य शैली में देवदासी, हर पार्वती एवं राधा कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहा। नृत्य प्रदर्शन में रजतेंदु कला केंद्र के प्रमुख रजतेंदु रथ, गणेश कर परीक्षा, अमित कुमार, संजय कक्कड़ सहित दो बच्चियों आरुषि पटनायक एवं प्रियंजना पटनायक ने प्रदर्शन किया। जबकि प्रफुल्ल नायक, देवराज दुबे एवं मृत्युंजय महतो द्वारा संगीत दिया गया।
Related posts:
सरकार की मजहबी तुष्टीकरण नीति के विरोध में भाजपा ने जिला समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन.........
SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्ट...
जमशेदपुर:कीताडीह में रात को तीन अपराधीयों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों रूपये की जेवरात की लुट, अपराध...
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)