Advertisements

स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेला के अंतिम दिन शामिल हुए विधायक समीर महान्ती …
चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सिमदी पंचायत के कुमारीशोल गांव में स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेला के अंतिम दिन बाउल संगीत कार्यक्रम आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महान्ती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने बाउल संगीत कार्यक्रम का फीता कांट कर उद्घाटन किया. इस मौके पर झामुमो नेता सह मुखिया साहेबराम मंडी, गोपन परिहारी, गौतम दास, मोहन माईती, निर्मल महतो, मिथुन कर, सुजीत दास, दसरथ हांसदा, ननीगोपाल महतो, तापस महतो, दिपक महतो, तरुण महतो,बापी महतो, स्वपन महतो, राकेश महतो आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:

