Advertisements
Spread the love

डीएलएसए के तत्वावधान मल्टीटास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला स्तरीय मल्टीटास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस, डॉक्टर्स, जिला प्रशासन के निर्धारित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें मुख्य रूप से MACT, जनरल क्रिमिनल केसेस एवं आगामी 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंचे सभी पदाधिकारियों को कानूनी प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर ने बताया कि नालसा न्यू दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार अब समय-समय पर इस तरह का कार्यशाला सभी जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर्स के साथ आयोजित किया जाएगा।

ताकि MACT, भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों में नई नियमावली की जानकारी निर्धारित पदाधिकारियों को सुनिश्चित हो। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती अनामिका किस्कु द्वारा किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार