Advertisements
Spread the love

ई-सेवाओं के लिए लगाया जा रहा है क्यूआर निर्देशिका…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने शनिवार को बताया कि तकनीकी टीम सीपीसी झारखंड हाई कोर्ट रांची द्वारा तैयार ई-सेवाओँ के लिये QR निर्देशिकाओं को न्यायालय में विभिन्न स्थानों पर लगाया जा रहा है।

Advertisements

ताकि आम जनता को केस और अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सके। ज्ञात हो कि झारखंड हाई कोर्ट द्वारा सभी जिलों में QR निर्देशिका जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करने पर सभी तरह की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। झारखंड हाई कोर्ट की यह पहल सराहनीय और बहुत उपयोगी बताई जा रही है।

You missed