
कुइलिसुता : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 214 विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार…
दीपक नाग… ✍️
समाज सेवी अशोक अग्रवाल और बिमर अग्रवाल के द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुईलीसुता के 214 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।
जमशेदपुर के समाजसेवि विमल अग्रवाल के सौजन्य से 214 विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में समाजसेवी विमल अग्रवाल ने विद्यालय की व्यवस्था और विद्यार्थियों की सराहना की उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छी पढ़ाई करने का प्रेरणा जताया। उन्होंने कहा कि, इस ग्रामीण क्षेत्र की स्कूली बच्चों ने अनुशासन, सांस्कृतिक परंपरा एवं शिक्षा से सभी का मन मोह लिया है। उन्होंने विद्यालय के लिए 11 सीलिंग फैन की व्यवस्था करने की घोषणा की। इस मौके पर मौजूद विद्यालय के विद्यार्थियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया। जमशेदपुर से आए श्री ज्वेलर्स के संचालक समाज सेवी सम्राट अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्य के लिए प्रबंधन समिति एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ का ध्यान रखें, प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करें, मोबाइल से दूर रहें और अपने संस्कारों को ना भूलें।

विद्यालय के सचिव ने विद्यालय के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की 1990 में ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवार के बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए जन सहयोग से विद्यालय की स्थापना की गई थी। विद्यालय सीमित संसाधनों से क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं के योगदान एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दिया, उन्होंने कहा विद्यालय का मैट्रिक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और विद्यालय के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास किए हैं।
मौके पर विद्यालय के संरक्षक रुधिर श्यामल, अध्यक्ष भूतनाथ पात्रो, सचिव संजीवन पातर, कोषाध्यक्ष सदय हांसदा, सदस्य जगदीश हांसदा एवं ताराफुलो मुर्मू आदि उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा पदो परीक्षा के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शारदा हासदा एवं विमल कुमार सेनापति ने किया।
