Advertisements
Spread the love

नीमडीह प्रखंड के रांगाडीह से चिंगड़ा पारकिड़ीह तक सुखराम हेंब्रम ने अपना खर्चे पर मिट्टी डालकर सड़क का निर्माण करवाया, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत…

चांडिल: (कल्याण पात्रा)

चाण्डिल अनुमड़ल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड रांगाडीह से चिंगड़ा पाड़कीड़ी़ह के बीच आने जाने का रस्ता नहीं था ।वहीं दोनों गांव के ग्रामीणों ने बैठक की और झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वास्थ्य चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम को जानकारी दी ,

वही सुखराम हेम्बर ने अपना खर्च से दोनों गांव के बीच रास्ता बनवा दिया सुखराम हेंब्रम ने बताया दोनों गांव के बीच लगभग 2 KM.  की दूरी था दोनों गांव आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जो कि अभी वहां के दोनों गांव के लोगों को  आवागमन में सुविधा हो गई  है,

वही दोनों गांव के लोगों झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वास्थ्य चांडिल के संस्थापक का जोरदार स्वागत किया और कहा कि आपके साथ है, इस अवसर पर उपस्थित राजू हेम्बर,लोचन मार्ड,जगत लाल सिंह, गौरी हरि सिंह, सनातन सिंह, प्रभु राम सिंह, रसराज सिंह, प्रकाश मार्डी, सुनील मार्डी, कांग्रेस किस्कू, महादेव सिंह, भजन मार्डी, शिव चरण सिंह,लीलमण मार्डी, सुमित सिंह, काजल सिंह आदि दोनों गांव के महिलाएं पुरुष मौजूद थे

You missed