Advertisements
Spread the love

10 चक्का ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार 52 वर्षीय सुनील साथुआ गंभीर रूप से हुआ घायल…

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला थाना अन्तर्गत सरायकेला के गैरेज चौक पर एक दस चक्का ट्रक ने साइकिल सवार 52 वर्षीय सुशील साथुआ को टक्कर मार दी। जिसमें उनका बायां पांव टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।

Advertisements

घटना मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सरायकेला के गैरज चौक निवासी सुशील साथुआ मंगलवार की सुबह कुछ घरेलू सामान लाने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी दौरान चाईबासा की ओर से आ रहे दस चक्का ट्रक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे सुशील अनियंत्रित होकर गिर पड़े और उनका बायां पांव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उनका पांव टूट गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक को चालू हालत में छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरायकेला थाने की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई और मामले की जांच में जुट गई है।