Advertisements
Spread the love

दुमका : मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार पर दुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1600 ग्राम गांजा के साथ पिता- पुत्र गिरफ्तार…

मौसम गुप्ता (ब्यूरो रिपोर्ट)

Advertisements

मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार पर दुमका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल पिता- पुत्र को गिरफ्तार किया है । मामले में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि दिनांक 20.03.2025 को मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सुचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरटंगा केवटपाडा में एक दुकान में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुमका विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में ग्राम मोरटंगा केवटपाडा स्थित अनिल चौरसिया के किराना दुकान से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्त किया गया व अवैध गांजा के कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में दुमका मुफ्फसिल थाना कांड सं0-49/2025दि0-20.03.2025 धारा-20 NDPS Act दर्ज किया गया है। छापेमारी में 1600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया ।

मामले में अनिल चौरसिया उम्र 55 वर्ष पिता स्व० शिवनरायण चौरसिया एवं अभिषेक कुमार उम्र 18 वर्ष पिता- अनिल चौरसिया दोनो सा०- केवटपाडा मोरटंगा रोड, थाना- मुफ्फसिल जिला- दुमका को गिरफ्तार किया गया ।

छापामारी दल में अनु० पु० पदा० सदर दुमका विजय कुमार महतो, पु०नि० सत्यम कुमार, मुफ्फसिल थाना,पु०अ०नि० नंदन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० रविशंकर, मुफ्फसिल थाना स०अ०नि० बबन प्रसाद सिंह, मुफ्फसिल थाना,स०अ०नि० परवेज आलम, मुफ्फसिल थाना एवं मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे|

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित