Advertisements

तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश
Advertisements


संवाददाता : कल्याण पात्रो
चांडिल (सारायकेला): थाना क्षेत्र के चिलगु गांव में वीर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश है। लोगों ने इसे आदिवासी अस्मिता पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य समाज में जानबूझकर अशांति फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुवा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल घटना की पुष्टि और जांच की प्रक्रिया जारी है।
—
Related posts:
SARAIKELA NEWS : हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर शिक्षकों के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ; डीए...
Saraikela News : अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर जाति प्रमाण प...
सरायकेला:मुंडाटांड़ गांव की सहिया चुनी गई सुमि महतो; बैठक में सहिया पद के लिए 17 आवेदन आए; लिखित परीक...

