Advertisements
Spread the love

हेसल में वज्रपात से मृत महिला के परिजनों को आजसू नेताओं ने दिया राहत सामग्री

Advertisements

राँची/अनगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट)। हेसल मंझिला टोली में विगत दिनों खेत में रोपनी कार्य के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर धर्मनाथ महतो की पत्नी सीता देवी की असामयिक मृत्यु हो गई थी। आज मृतका के दस कर्म के अवसर पर आजसू पार्टी के जिला सह सचिव सह समाजसेवी अजीत महतो और अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने मृतक के परिवार को सूखा राशन सामग्री प्रदान कर आर्थिक सहयोग किया।

नेताओं ने दिवंगत सीता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इस मौके पर प्रेमनाथ महतो, सहज नाथ महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed