Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आजीविका सखी मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया 18 लाख का ऋण वितरण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत भवन के समीप शनिवार को जेएसएलपीएस आजीविका सखी मंडल द्वारा कालापाथर क्लस्टर का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके उपरांत विधायक ने 3 महिला समूहों को कुल 18 लाख रुपये का ऋण राशि (प्रत्येक तीन समूह को 6-6 लाख रुपये) अपने हाथों से प्रदान किया. साथ ही 50 महिला सखी दिदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह कालापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हाँसदा, गोपन परिहारी, राजा बारीक, शिवानंद नायक, कृति महतो, लालू हाँसदा, क्लस्टर अध्यक्ष स्वंगी हाँसदा, सचिव सोनामणि गोप, कोषाध्यक्ष बासंती पाल, पूजा महतो, लक्ष्मी रानी मांडी, पूर्णिमा सोरेन, रेखा घाटवारी आदि उपस्थित थे.

You missed