Advertisements
Spread the love

मारपीट व मोटरसाइकिल लूटकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

गम्हरिया से संवाददाता जगबंधु महतो का रिपोर्ट

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह में मारपीट और मोटरसाइकिल लूट की एक गंभीर घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी गौतम कुमार, पिता अमरेंद्र झा, ग्राम जगन्नाथपुर, थाना गम्हारिया, जिला सरायकेला, शुक्रवार को थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि राकेश कुमार, हर्ष झा और राजू कुमार ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जबरन छीन ली।

वादी के आवेदन के आधार पर गम्हारिया थाना कांड संख्या 103/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You missed