Advertisements
Spread the love

पेंशनर समाज का आठवें वेतन आयोग की त्रुटियों के सुधार के लिए प्रमंडलीय बैठक संपन्न

 

दुमका- संवाददाता -मौसम गुप्ता


दुमका :शुक्रवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज दुमका के सभागार में लक्ष्मीकांत ठाकुर के सभापतित्व में दुमका , देवघर और जामताड़ा जिला के पेंशनरों की एक अहम बैठक हुई जिसमें अष्टम वेतन आयोग में पेंशनरों पर होने वाले संभावित त्रुटि और उसके निराकरण पर बैठक हुई । चर्चा में उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा,प्रमंडलीय अध्यक्ष बालकिशोर कापरी जामताड़ा के सचिव चंडी दास,राज्य स्तरीय महासचिव महेश सिंह सांवलिया राज्य स्तरीय कोषाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, शिकारीपाड़ा सचिव पोरेश चंद्र साहा, प्रद्युम्न शर्मा दुमका जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मीडिया प्रभारी कुंदन झा ने भाग लिया।चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि भारत सरकार आठवें वेतन आयोग के बहाने यदि पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार करता है तो हम उसके विरोध में 09 मार्च 2026 के बाद कमर कस कर दिल्ली की सड़कों पर संघर्ष के लिए उतरेंगे । 25 मार्च 2026 को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।
मौके पर जगन्नाथ झा चन्द्र शेखर मिश्रा रामानंद मिश्रा गणेश साह अरविंद मिश्रा शंकर झा सत्य नारायण यादव राजेंद्र सिंह राजेंद्र झा बालाय चंद्र लायक विनोदी रविदास राधे मिस्त्री पवन कुमार रविदास हैदर अली राम पत रविदास अब्दुल रशीद पूरन देशवाल मालिक दास मिहिर कुमार रूज केअलावे सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया।

You missed