Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित कर किया गया कमेटी का गठन, 9 मार्च को होगा 9 दिवसीय गायत्री महायज्ञ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में शुक्रवार को कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया. साथ ही आयोजन कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 9 मार्च सोमवार को 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा.

Advertisements

बैठक में कमेटी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक राजेश लोधा, राजेंद्र लोधा, चैतन्य महतो, देवेंद्रनाथ महतो को चुना गया. वही अध्यक्ष के रूप में कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष गुरुदेव महतो और रतिकांत शीट, सचिव मानिक सरदार, सह सचिव विवेकानंद लोधा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन सचिव जीतेन महतो संजय महतो ओर खीरोद महतो, व्यवस्था प्रमुख मिठू मल्लिक ओर छोटन मल्लिक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चिन्मय शर्मा, उपाध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव बिक्रम लोधा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया.

साथ ही महिला समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में देवी महतो, उपाध्यक्ष मोनिता सबर, सचिव मिथिला महतो, संगठन सचिव ऊषा महतो, कार्यकारिणी सदस्य अर्चना दास, रंजना राउत, दीपाली नाथ, गौरी नाथ, दुर्गा देवी पाल को मनोनीत किया गया.

You missed