Advertisements
Spread the love

राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान मौत मामला: सांसद जोबा माझी व डीसी पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, ₹4 लाख मुआवजा व नौकरी का आश्वासन

Advertisements

 

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसिरिंग गांव में प्रसव के दौरान स्व. बिनीता बानरा एवं नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद आज सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।अधिकारियों ने स्व. बिनीता बानरा के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख मुआवजा और ₹20 हजार की तत्काल सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।सांसद ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रशासन ने मृतका की दोनों बेटियों की पढ़ाई जारी रखने, आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने और आश्रित पति को आउटसोर्सिंग के जरिए रोजगार से जोड़ने का आश्वासन भी दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था और एएनएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिस पर उपायुक्त ने सुधार और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।मौके पर बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।