
सानबासा में भूमिज समाज ने जनगणना को लेकर भरी एकजुटता की हुंकार

जमशेदपुर/पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन
पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के सानबासा गांव में जनगणना को लेकर भूमिज समाज की और से हातु सरदार,दुदन सरदार, नाया विजय सरदार, देवरी बिंन्दा सरदार, डाकुया विकास सरदार, तथा समाजसेवी हिमांशु सरदार एवं अन्य की उपस्थिति में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने अपनी जातीय, भाषाई और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी जनगणना के दौरान जाति में “भूमिज”, भाषा में “भूमिज” तथा धर्म के कॉलम में “सरना “लिखना है, और विकल्प नहीं होने पर “अन्य” दर्ज कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की पहचान और अस्तित्व को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा, संस्कृति और धर्म से जोड़कर रखना है तो प्रत्येक परिवार को जागरूक होकर सही जानकारी दर्ज करानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि भूमिज समाज की परंपरा और सरना संस्कृति को बचाने के लिए अब गांव-गांव जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि जनगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति भ्रमित न हो और अपनी सही पहचान दर्ज करा सके। समाज के पारंपरिक पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपनी भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं।बैठक में दिलीप सरदार, मानु सरदार, कमल सरदार,कदम सरदार, रवि सरदार, नमिता सरदार, सुमी सरदार, कुंदन सरदार, राधा रानी सरदार, सीमा सरदार, मनमोहन सरदार, हरीश सरदार, बुदन सरदार, राजेश सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related posts:

