
चाकुलिया: माझी बाबाओं ने पेसा नियमावली 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को माझी परगना महाल पुड़िहाटी तोरोप चाकुलिया के माझी बाबाओं ने पेसा नियमावली 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान ज्ञापन सौंपने के पूर्व जुगीतोपा माझी आखड़ा में पंचायत के माझी बाबा एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने बैठक किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेसा कानून के नियमानुसार कार्य किया जाए, जबतक उपायुक्त महोदय द्वारा विधिवत अनुसूचित जनजाति के सदस्य को ग्राम सभा के अध्यक्ष पद पर सत्यापित कर स्थापित नहीं करता है तबतक पेसा नियमावली को क्रियान्वित हेतु कोई भी कार्य असंवैधानिक होगा. माझी बाबाओं ने सवाल उठाया है कि ग्राम सभा अध्यक्ष को स्थापित किए बगैर किसके अध्यक्षता में ग्राम सभा बैठक किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा पेसा नियमावली को क्रियान्वित हेतु ग़लत कार्य करेंगे तो माझी पारगना माहाल उग्र आंदोलन और संलिप्त दोषी पदाधिकारीयों के उपर न्यायालय में पेसा नियमावली के उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा.

मौके पर उपस्थित दुर्गा चरन मुर्मू देश पारानिक बाबा ने कहा कि पंचायती राज विभाग अनन फनन में पेसा नियमावली को क्रियान्वित करने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं, अब तक नियमावली के अनुसार उपायुक्त द्वारा ग्राम सभा का विधिवात् सत्यापन सिमांकन सत्यापन तथा ग्राम सभा अध्यक्ष को प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है. ऐसे में पारंपरिक ग्राम सभा का अध्यक्षता कौन करेगा, किसके अध्यक्षता में बैंक अकाउंट खोलने वाले सदस्यों की चयन, ग्राम सभा सचिव का चयन, बैठक हेतु स्थल का चयन करने कि ग्राम सभा बैठक संपन्न होगा. सरकार पेसा नियमावली को गलत तरीके से संचालन का आदेश जारी कर रहे हैं. माझी पारगना माहाल ऐसा मनमानी नहीं होने देगा.

इस मौके पर देश पारानिक बाबा दुर्गा चरन मुर्मू, तोरोप पारगना आयो पद्मावती हेंब्रम, माझी बाबा आईठु हाँसदा, सुबोद चन्द्र हेम्ब्रम, फ़ागु हेम्ब्रम, बुददी हाँसदा, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, यादव टुडू, कारु मुर्मू, मार्शल मुर्मू, माथुर सोरेन, दुर्गा टुडू, साहेबराम हांसदा, जायराम मांडी, सोमाय हांसदा, बाहा मुनि सोरेन, चांदमनी टुडू, रायमनी टुडू आदि उपस्थित थे.
Related posts:

