घाटशिला : भाजपा घाटशिला मंडल के अध्यक्ष विजय पांडेय ने मंडल कमिटी की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल के अध्यक्ष विजय पांडेय ने शुक्रवार को मंडल कमिटी की घोúषणा कर दी। नई कमिटी में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। घोषित कमिटी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सुभाष बनर्जी, जगदीश अग्रवाल, ब्रजेश सोरेन, रवीना बास्के, सिद्धार्थ राय एवं प्रेमा lनंद बेहरा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में मंटु प्रजापति एवं विवेक महापात्रा को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार मंडल मंत्री पद पर सुमित सिंह राजपूत, सुरेंद्रनाथ दारा, जतिन पात्रा, नीतीश सिंह, आकाश दत्ता एवं शिवाशीष कुमार को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मधुर अग्रवाल को दी गई है, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में मुनमुन पांडेय और यश मित्तल को मनोनीत किया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में शुभम शर्मा तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप में संजय बेलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी पद पर शुभम राणा एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में पप्पू अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यालय प्रभारी के पद की जिम्मेदारी किशोर सिंह तथा देवांशु उपाध्याय को दी गई है।
अध्यक्ष विजय पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम सामूहिक नेतृत्व के साथ कार्य करते हुए घाटशिला मंडल में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
